दीपालय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र ने चलाया कंप्यूटर साक्षरता जागरूकता अभियान
दीपालय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र के संजय कॉलोनी शाखा ने संजय कॉलोनी व आसपास के कॉलोनियों में लोगों को कंप्यूटर साक्षरता का महत्व व उपयोगिता समझाने का अभियान चलाया। जिसमे घर घर जाकर महिलाओं और नौजवानों से बातचीत और चर्चा करके विस्तार से समझाया गया और साथ ही साथ एडमिशन लेने के लिए प्रेरित किया गया।
मोबलाइजेशन टीम में शामिल कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर प्रदीप कुमार, मोब्लाइज़र मिस रीमा और लाइब्रेरियन मिस पुष्पा ने संश्था द्वारा चलाये जा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, उसके अलग अलग पाठ्यक्रमों, सामुदायिक लाइब्रेरी व अन्य सुविधावों के बारे में बताया।
इंस्ट्रक्टर प्रदीप ने बताया की दीपालय कंप्यूटर सेंटर संजय कॉलोनी, शंस्था द्वारा दिल्ली के विभिन्न इलाकों में चलाये जा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है, जहाँ कंप्यूटर कोर्स फॉर आईटी एंड बिगनर्स, कंप्यूटर कोर्स फॉर एडवांस वर्ड एंड एक्सेल, कंप्यूटर कोर्स फॉर डिजिटल लिटरेसी, डाटा एंट्री, ग्राफ़िक डिजाइनिंग और वेब डिज़ाइनिंग जैसे कोर्सेज कराये जाते हैं।
प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर जेम्स कुट्टी ने बताया की दिल्ली में दीपालय द्वारा संचालित चार व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, एन.आई.आई.टी फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न कंप्यूटर पाठ्यक्रमों को चला रहे है। जिसके जरिये समाज के वंचित युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। केंद्रों का उद्देश्य छात्रों के बीच उद्यमशीलता और व्यक्तित्व गुणों को विकसित करना है, साथ ही उन्हें कॉर्पोरेट् और अन्य क्षेत्रों में नौकरियों के लिए तैयार करना है।
दीपालाय के बारे में
दीपालाय एक आईएसओ 9001:2008 प्रमाणित गैर-सरकारी संगठन है जो आत्मनिर्भरता को सक्षम करने में विश्वास करता है और महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान देने के साथ शहरी और ग्रामीण गरीबों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह गैर-सरकारी संगठन 16 जुलाई, 1979 को सात संस्थापक सदस्यों द्वारा शुरू किया गया था और तीन से अधिक दशकों से निरक्षरता के विरूद्ध धर्मयुद्ध में योगदान दे रहा है। वर्षों से दीपालय ने शिक्षा (औपचारिक/गैर-औपचारिक/उपचारात्मक), महिला सशक्तिकरण (प्रजनन स्वास्थ्य, एसएचजी, माइक्रो-फाइनेंस), संस्थागत देखभाल, सामुदायिक स्वास्थ्य, व्यावसायिक प्रशिक्षण आदि के क्षेत्रों में कई परियोजनाएं चलायी हैं। हमारी परियोजनाएं दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, और तेलांगना में चल रही हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें