Deepalaya Cricket Tournament
खेलकूद के माध्यम से युवावों में अच्छी आदतों, आत्मविश्वास और अनुशासन का निर्माण
नई दिल्ली, फरवरी 6th 2019: दीपालय गैर सरकारी शंस्था द्वारा दिल्ली केविभिन्न इलाकों में चलाये जा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों के विधार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए अन्तः वीटीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसमे व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र संजय कॉलोनी, गोल कुआँ, ककरोला व पटेल गार्डन से छात्रों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन तुग़लकाबाद के कायामाया ग्राउंड में किया गया जिसमे खिलाडियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
इस टूर्नामेन्ट का आयोजन, शंस्था के साउथ दिल्ली व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्रो के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर श्री जैम्स कुटटी वीइ; कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर श्री प्रदीप चौहान, कु: कोमल राठौर, व श्रीमती कुलवंत कौर की मौजूदगी में किया गया। जिसमे द्वारका और ओखला के स्लम कॉलोनियों के लगभग 30 नौजवानो ने भाग लिया। मैच के साथ-साथ टूर्नामेंट दीपालय की वेस्ट दिल्ली टीम ने जीत लिया, जिसने प्रतिद्वंद्वी दीपालय की दक्षिण दिल्ली की टीम को 7 विकेट से हराया।
श्री जैम्स कुटटी के अनुसार, “दीपालय नियमित अंतराल पर ऐसे आयोजन करता रहता है क्योंकि खेल कूद से अच्छी आदतों, आत्मविश्वास और अनुशासन का निर्माण होता हैं। इससे खिलाड़ियों में लीडरशिप का विकास होता है।”
दिल्ली में दीपालय द्वारा संचालित चार व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, एन.आई.आई.टी फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न कंप्यूटर पाठ्यक्रमों को चला रहा है, और समाज के वंचित युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। केंद्रों का उद्देश्य छात्रों के बीच उद्यमशीलता और व्यक्तित्व लक्षणों को विकसित करना है, साथ ही उन्हें कॉर्पोरेट् और अन्य क्षेत्रों में नौकरियों के लिए तैयार करना है।
दीपालाय के बारे में
दीपालाय एक आईएसओ 9001:2008 प्रमाणित गैर-सरकारी संगठन है जो आत्मनिर्भरता को सक्षम करने में विश्वास करता है और महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान देने के साथ शहरी और ग्रामीण गरीबों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह गैर-सरकारी संगठन 16 जुलाई, 1979 को सात संस्थापक सदस्यों द्वारा शुरू किया गया था और तीन से अधिक दशकों से निरक्षरता के विरूद्ध धर्मयुद्ध में योगदान दे रहा है। वर्षों से दीपालय ने शिक्षा (औपचारिक/गैर-औपचारिक/उपचारात्मक), महिला सशक्तिकरण (प्रजनन स्वास्थ्य, एसएचजी, माइक्रो-फाइनेंस), संस्थागत देखभाल, सामुदायिक स्वास्थ्य, व्यावसायिक प्रशिक्षण आदि के क्षेत्रों में कई परियोजनाएं चलायी हैं। हमारी परियोजनाएं दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, और तेलांगना में चल रही हैं।
|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें